जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चोरी के आरोप में एक शातिर काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।आरोपी चोर नितेश सोनी उम्र 19 साल निवासी गांव भीणाई जिला अजमेर हाल किरायेदार सदर बाजार कानोता को संदिग्ध होने पर थाने पर लाकर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कानोता इलाके से एक मोटरसाईकिल के.एस. पैराडाईज गार्डन से चोरी करना बताया व दो मोटरसाईकिल अन्य थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया। पुलिस ने तीनों मोटरसाईकिल बरामद कर ली।