Looks like you've blocked notifications!

होम वोटिंग के दूसरे दिन 381 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट

झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के दूसरे दिन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 381 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डग में 136, झालरापाटन में 106, खानपुर में 57 तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 82 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया।
Share this article