Looks like you've blocked notifications!

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम राजे ने की स्टेट हैंगर पर की सफाई

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नम्रता जैन, गौरव गुप्ता, पलाश वैश्य, किशनलाल गुप्ता तथा मनोज मुरारका को राजस्थान उद्योग रत्न, अयूब अली उस्ता को राजस्थान हस्तशिल्प रत्न तथा मोहम्मद सिद्दीकी को राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 के लिए ज्योत ओवरसीज लि., प्लास्टी वीव इण्डस्ट्रीज, डेरेवाला इण्डस्ट्रीज, ए.एल. पेपर हाउस, बीएसएल लिमिटेड तथा नितिन स्पिनर्स को राजस्थान राज्य निर्यात पुरस्कार दिए और इसके लिए शुभकामनाएं दीं। राजे ने अगले साल 5 जनवरी से जेईसीसी में होने वाले इण्डिया इण्डस्ट्रीयल फेयर-2018 के ब्रोशर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, जयपुर महापौर अशोक लाहोटी, विधायक मोहनलाल गुप्ता, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन मंजीत सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Share this article