धौलपुर। व्यवसायिक शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के सरकारी विद्यालय मनियॉ में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियोें को व्यवसायिक शिक्षा के अन्तर्गत गतिविधियॉ सिखाने के लिए जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियॉ धौलपुर, में ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम किया गया। इसमें परिधान पहनावा, गृह सज्जा ट्रेंड, स्वास्थ्य एवं सौदर्य का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। यह कार्यक्रम 25 दिसम्बर 2024 से संचालित विद्यालय की उपलब्ध लैब में ट्रेनरों के माध्यम से किया गया।
इस ट्रेनिंग में नेचुरल ट्रेनिंग एकेडमी की प्रभारी संध्या सक्सैना एवं उनके सहयोगी गुनगुन सोनी, सरिस्का, सिमरन, निक्की आदि ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियॉ की प्रशिक्षका चॅादनी शर्मा एंव पूजा आदि लोग उपस्थित थे। - प्रेस विज्ञप्ति।