Looks like you've blocked notifications!

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को गांधी चौक पर होगा कार्यक्रम, विधायक बिहाणी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

श्रीगंगानगर। गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी 2 अक्टूबर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2024) के अवसर पर प्रातः 7.30 बजे गांधी चौक, गोल बाजार में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रातः 9 बजे शिव चौक से किसान चौक तक सफाई अभियान, प्रातः 11 बजे वार्ड नम्बर 65, वाटर वर्क्स कॉलोनी श्रीगंगानगर तथा 12 बजे स्वामी छात्रावास, मीरा चौक में अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे नई धान मंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन में विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू भूखण्डहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण कार्यक्रम और सायं 4 बजे 6 एलएनपी में एवं सायं 5 बज 3 ई छोटी गली नम्बर 10 में अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी शामिल होंगे।
Share this article