Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस की अंबेडकर पर वेबसाइट लॉन्च

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुRवार को डॉ बीआर अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर वेबसाइट क्वेस्ट फॉर इकि्वटी लॉन्च की। वेबसाइट में अंबेडकर की उपलब्धियों की तस्वीरें और भारत के मूल संविधान की एक प्रति शामिल है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के. राजू ने कहा कि वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट क्वेस्टफॉरइकि्वटी डॉट ऑर्ग में अंबेडकर की 300 से भी अधिक तस्वीरें, उनके पत्राचार के 97 स्कैन और संविधान सभा की बहस के पूरे टेप उपलब्ध हैं। राजू ने कहा, वेबसाइट में असमानता, भेदभाव और गरीबी से जुडे मुद्दों पर काम करने वाले विभिन्न विद्वानों और संगठनों के 200 से भी शोधपत्र और रिपोर्ट भी हैं। राजू ने कहा कि क्वेस्ट फॉर इकि्वटी का मकसद सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों के अलोचनात्मक विश्लेषण को बढावा देकर बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा को आगे बढाना है ताकि भारत की सामाजिक न्याय व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
Share this article