Looks like you've blocked notifications!

धारदार हथियार से वृद्ध की निर्मम हत्या

कानपुर। उप्र कानपुर में गुरुवार को एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस ने फारेंसिक जांच कर साक्ष्य जुटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मुताबिक वृद्ध की हत्या ब्याज के पैसे को लेकर हुई है। तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। काकादेव थानाक्षेत्र एल ब्लॉक निवासी बड़े बेटे कमलेश ने बताया कि पिता शिवराम घर के बाहर एक जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के साथ वह जरुरतमंद को ब्याज पर पैसा भी देते थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई ऐसे लोगों को पैसे दिएए जो वापस नहीं कर रहे थे।
Share this article