Looks like you've blocked notifications!

मांगों को लेकर 1 जुलाई को नर्सिंगकर्मी करेंगे 2 घंटे कार्य बहिष्कार

जयपुर। लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सेजकर्मी अब 1 जुलाई को सुबह 2 घंटे 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर नर्सिंगकर्मियों ने गुरूवार को राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में एसएमएस चिकित्सालय में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, कैडर रिव्यू, उच्च शिक्षा भत्ता आदि 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में नर्सिंगकर्मियों को पीले चावल बांटकर 1 जुलाई 2023 को सुबह 2 घंटे 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार हेतु निमंत्रण दिया। इस मौके पर जिला संयोजन अनेश सैनी, महिपाल सामोता, मनोज दुब्बी, सोमसिंह, आशीष भारद्वाज, समोल कुमारी, अरविंद कामबार आदि उपस्थित रहे।
Share this article