Looks like you've blocked notifications!

नर्सिंगकर्मियों ने निकाला मशाल जूलूस

सवाईमाधेापुर। राजस्थान नर्सेज एसेोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। नर्सिंगकर्मियों ने दूरदर्शन केंद्र से जिला अस्पताल तक मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे काफी समय से प्रदर्षन करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी ओर ध्यान नहीं दिया है। अब उनके पास उग्र प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं बचा। जिस पर जयपुर में आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों के फैसले के बाद वे निर्णय करेंगे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
Share this article