अमेरिका
के मशहूर स्टिमसन सेंटर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सैयद कहा,
‘काबुल में शांति का रास्ता कश्मीर से होकर ही गुजरता है। आप जबरदस्ती
शांति की स्थापना नहीं कर सकते हैं।’ सैयद के सहयोगी शेरजा मंसाब ने कहा,
‘हमारा मुख्य मुद्दा कश्मीर है और बिना इसके हल हुए इस इलाके में शांति
नहीं आ सकती है। भारत और पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं तो ऐसे में
इस मुद्दे पर शांति की जरूरत है।’सैयद ने अमेरिका से कश्मीर मसले में
हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘हम अमेरिका से आग्रह करते हैं
कि वह कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच हस्तक्षेप करे और भारत को
बातचीत के टेबल पर लाए। इसके अलावा कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन खत्म
हो और संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव को वहां लागू किया जाए।’