जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में सोमवार को कर्मचारियों की जायज लंबित मांगों तथा व्याप्त प्रशासनिक अनियमितता के विरोध में अशैक्षणिक कर्मचारी संघ (NTSA) के समस्त सदस्यों द्वारा 1 अप्रेल से जारी विरोध प्रदर्शन 10 वें दिन भी जारी रहा।भ्रष्टाचार में लिप्त संस्थान के निदेशक जोकि पिछले 15 दिनों से संस्थान से अनुपस्थित थे, आज उपस्थित होकर लंबित जायज मांगो के संबंध में आधारहीन वार्ता की पहल की गई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला।अब से पहले भी निदेशक द्वारा इसी तरह से कर्मचारियों की जायज मांगो को गोलमोल बाते करके लंबित किया गया है। इस रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासनिक अधिकारी संस्थान के छात्रों एवं कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील है। MNIT के इतिहास में इतना गैर जिम्मेदार अधिकारी इनसे पहले कभी नहीं आये।इस वार्ता में संघ अध्यक्ष द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि जब तक समस्त लम्बित जायज मांगो के कार्यालय आदेश नहीं निकलते तब तक समस्त कर्मचारीगण निदेशक कार्यालय के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।