Looks like you've blocked notifications!

गेहूं की खरीद सुचारू रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कुरुक्षेत्र। जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने 13 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों के इंचार्ज होंगे।उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बुधवार को कहा कि नोडल अधिकारी गेंहू की खरीद का पूरा ध्यान रखेंगे। थानेसर व किरमच मंडी के नोडल अधिकारी एसडीएम थानेसर, शाहबाद मंडी के लिए एसडीएम शाहबाद, इस्माईलाबाद मंडी के लिए प्रबंधक निदेशक शुगर मिल शाहबाद, बोधनी व पिहोवा मंडी के लिए एसडीएम पिहोवा, लाडवा व पिपली मंडी के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, अजराना कला व बारना मंडी के लिए तहसीलदार थानेसर, बाबैन मंडी के लिए तहसीलदार शाहबाद, भौर सैंयदा, मलिकपुर व कराह साहिब मंडी के लिए तहसीलदार पिहोवा, इसी प्रकार गुमथला गढु, नीमवाला व थाना मंडी के लिए नायब तहसीलदार पिहोवा, नलवी व चढूनी जट्टान मंडी के लिए नायब तहसीलदार शाहबाद, अमीन मंडी के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, झांसा मंडी के लिए बीडीपीओ शाहबाद, ठोल मंडी के लिए बीडीपीओ पिहोवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अलॉट की गई मंडियों का दौरा करें। मंडियों में बिजली, पीने का पानी, शौचालय, सड़कें, जरनेटर, झरने, तरपाल, पोलिथिन की उपलब्धता संबधी सचिव मार्केट कमेटी से मिलकर पूरी करवाएं। किसी भी किसान को अपनी फसल बेचते समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। समय पर गेहूं का तोल हो और तोल के बाद उठान भी शीघ्र करवाया जा सके ताकि मंडी को आने वाली फसल के लिए खाली रख सके।
Share this article