Looks like you've blocked notifications!

बीजेपी में आतंकवाद से किसी की जान नहीं गई - सिद्दारमैया

बेंगलुरु, । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने रविवार को कहा कि आतंकवाद के कारण भाजपा में किसी की जान नहीं गई है, जबकि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मौत आतंकी हमलों में हुई है। वे बेंगलुरु स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजीव गांधी पुण्य स्मरण (पुण्यतिथि) कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिद्दारमैया ने कहा कि कांग्रेस का मकसद आतंकवाद का खात्मा करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।उन्होंने कहा, दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी थी। नेहरू के कारण ही भारत में लोकतंत्र सफल हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की नींव मजबूत की है।सिद्दारमैया ने कहा, नेहरू ने हमेशा कहा कि विपक्ष को ईमानदारी से काम करना चाहिए। वर्तमान पीएम के साथ नेहरू की कोई तुलना नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा, देश की अखंडता को बनाए रखने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। राजीव गांधी ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया।पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई के इस बयान के बारे में कि कांग्रेस गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है, सिद्दारमैया ने कहा कि अगली कैबिनेट बैठक तक सभी गारंटियां पूरी हो जाएंगी।उन्होंने आरोप लगाया, सभी गारंटी लोगों तक पहुंचेगी। हमने पहले भी अपनी बात रखी है। भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे। यही कांग्रेस और भाजपा के बीच का अंतर है। केंद्र और राज्य स्तर पर भाजपा सरकारों ने कोई भी विकास नहीं किया है। --आईएएनएस
Share this article