Looks like you've blocked notifications!

आरसीपी सिंह को तुरंत इस्तीफा देने की जरूरत नहीं - नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह के राज्यसभा का टिकट नहीं देने के मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण पद दिए हैं। केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा देने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तुरंत इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, अभी तो कार्यकाल बाकी है। उसके लिए समय होता है, इसे लेकर कोई दिक्कत नहीं है।पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को लेकर किसी प्रकार के विवाद से भी इंकार करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें कई पदों पर बैठाया है। उन्होंने कहा कि बहुत सोच समझकर फैसला लिया गया है। पार्टी में कहीं कोई विवाद नहीं है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें दो बार राज्यसभा भेजा है, इस बार झारखंड के पुराने कार्यकर्ता को भेजने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने पार्टी के नई जिम्मेदारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले भी जिम्मेदारी दी गई थी। यह सभी आगे की चीज है। उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं है किसी को मांगने की परिस्थिति के अनुसार सब होते रहता है।उल्लेखनीय है कि जदयू ने केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह का पत्ता काटकर इस बार झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतों को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।--आईएएनएस
Share this article