जयपुर । चाहे कितना जोर लगा लो, हम नहीं सुधरेंगे। जी हां, शासन सचिवालय के राजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी लगातार प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है। चाहे कितने ही औचक निरीक्षण हो, चाहे कितनी ही बार उपस्थिति रजिस्टर जब्त हुआ, चाहे कितनी ही बार चेतावनी दी गई हो, लेकिन शासन सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी नहीं सुधरने वाले है।ताजा आदेश 29 जनवरी 2020 को निकला, जिसमें निर्देशित किया गया था कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक लंच टाइम दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर 2 बजे के अलावा अपनी सीट नहीं छोड़े। अगर सीट छोड़े भी तो मूवमेंट पंजिका में समय और साइन करके ऑफिस से बाहर जाये। लेकिन इस आदेश का कोई असर नहीं हुआ है।