Looks like you've blocked notifications!

AN-32का सुराग नहीं,सेटेलाइट चित्र मांगे

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के शुक्रवार को लापता हुए परिवहन विमान का पता रविवार को भी नहीं चल सका। विमान में 29 लोग थे। इसका पता लगाने में जुटी भारतीय नौसेना ने रविवार को कहा कि उसने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से इलाके की सेटेलाइट तस्वीरें मांगीं हैं। नौसेना ने विमान की खोज में एक पनडुब्बी सहित जहाजों का पूरा बेड़ा लगा दिया है। दो दिन पहले चेन्नई से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उड़ते हुए एएन-32 विमान अचानक रडार से गायब हो गया था।अधिकारियों ने कहा, विमान या इसके किसी मलबे का कोई संकेत नहीं मिला है।
Share this article