बिहार
के कई जिलों में बाढ़ का कहर टूटा है। लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गांव
सिताब दियारा स्थित उनका पुश्तैनी घर बाढ़ से बर्बादी के कगार पर पहुंच गया
है। गंगा में आई बाढ़ ने उनके जर्जर घर को और कमजोर कर दिया है। जेपी के
इस घर में कुछ दिन पहले तक कई फीट पानी भरा हुआ था, घर में अब उनके छोटे
भाई की पत्नी फूनि देवी बची है। इतनी बड़ी मुसीबत के बीच यह अब किसी तरह से
अपना गुजर बसर कर रही है।