लोजपा अध्यक्ष पासवान वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगों के विरोध में
राजग को छोडक़र कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग में शामिल हो गए थे। संप्रग
सरकार में वह मंत्री भी रहे। वर्ष 2014 में उन्हें जब लगा कि अब राजग की
सरकार बनने वाली है, तब मंत्री पद पाने के लिए वह 14 वर्ष बाद फिर राजग में
शामिल हो गए। अब वह नीतीश को नसीहत दे रहे हैं कि जैसा मौका देखो, वैसा
करो। किसी विचारधारा में क्या रखा है!