उस कमेटी के अंतर्गत कोई भी कामकाजी महिला यौन उत्पीडऩ के खिलाफ शिकायत दे सकती है। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर 2012 को यदि निर्भया जागरूकता और समझदारी से काम करती तो वह इस बुरे हादसे से बच सकती थी। निर्भया और उसके साथी दोस्त ने उस बस का चयन किया, जिसमें केवल 5 से 6 लोग थे और बस में अंधेरा था। यदि आप अपने कार्यस्थल और समाज के बीच में जागरूक हैं, तो आप आने वाली मुसीबत से बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता में ही बचाव है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि महिला समाज का अभिन्न अंग है। उसकी सुरक्षा और सम्मान पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और केन्द्र सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है, उससे निश्चित ही महिला समाज को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर हरियाणा पुलिस विशेषकर गुडग़ांव पुलिस कमिश्नरेट बहुत जागरूक है और महिला सुरक्षा के लिए जिस तरह से महिला थानों का गठन किया गया है, वह समाज के लिए शुभ संकेत है। ग्राम्य देव ने की राजनीति में भारी उथल पुथल की भविष्यवाणी