Looks like you've blocked notifications!

अपना घर मामले की अगली सुनवाई 28 सितम्बर को

पंचकूला। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान एक गवाह के बयान भी दर्ज किए गए। अपना घर संस्था से आए रवि नामक व्यक्ति के भी बयान दर्ज किए गए। अब 28 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी।
Share this article