जालोर। जिला कृषि तकनीकी ज्ञान सन्दर्भ केन्द्र जालोर के नए भवन का रविवार को सांसद देव पटेल ने उद्धघाटन किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि जिले के किसानो को कृषि सम्बंधित तकनीकी व जानकारीयो का फायदा मिलेगा । समारोह में जालोर विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल मेघवाल, सभापति भंवरलाल माली समेत कई लोग उपस्थित थे।