Looks like you've blocked notifications!

नए एसपी ने पदभार संभाला, बढ़ते गैंगवार पर लगाम लगाना प्राथमिकता

उदयपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। एसपी राष्ट्रदीप ठीक सवा दस बजे अपने आॅफिस पहुंचे। जहा एएसपी हर्ष रत्नु, नारायण सिंह और बृजेश सोनी ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर मीडिया से औपचारिक बात करते हुए एसपी ने कहा कि शहर में बढते गैंगवार और अपराधों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आदिवासी अंचल में भी कानून व्यवस्था को ओर पुख्ता करने पर जोर दिया जाएगा।
Share this article