Looks like you've blocked notifications!

नए पाक पीएम ने CPEC को लागू करने का लिया संकल्प

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नव-नियुक्त प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को कार्यान्वित करने और इससे जुड़ी सभी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का संकल्प लिया है। अब्बासी ने गुरुवार को चीन के राजदूत सुन वेइडोंग से मुलाकात के बाद कहा, सीपीईसी से भी परे, हमारा आर्थिक सहयोग आगे बढेगा। राजदूत ने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान चीन और पाकिस्तान के बीच का संबंध नई ऊंचाईयों पर पहुंचा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब्बासी के नेतृत्व में यह रिश्ता आगे और ज्यादा मजूबत होगा। बैठक के दौरान राजदूत सुन ने अब्बासी को प्रधानमंत्री बनने पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से बधाई संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि चीनी नेतृत्व पाकिस्तान की समृद्धि और विकास के लिए सरकार को सहयोग देना जारी रखेगा।
Share this article