जयपुर। सार्थक मानव कुष्ठ आश्रम के रामगढ समन्वित केन्द्र में अध्यक्ष सुरेश कौल और उनकी टीम ने पत्रकार अशोक आत्रेय व शिल्पी बृजबल्लभ उदयवाल व रमन आत्रेय ने यहां के छात्र छात्राओं शिक्षकों व्यवस्थापकों व ग्राम वासियों से पुस्तक संवाद नाटक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही नये सिरे से डेनियल फिलोद की रेजीडेंसी के विकास पर विस्तार पर चर्चा की गयी। इसे आगे समाज संस्कृति कला व शिल्प के अलावा साहित्य के एक समानांतर अनौपचारिक संवाद व सद्भावना आलय के रूप में विकसित करने के लिए विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त छात्रों के उपयोग के लिए नयी पुस्तकों के संग्रह की शुरूआत करने के लिए भी बात हुई। अध्यक्ष कौल ने सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। फ्रांस से सुप्रसिद्ध चित्रकार डेनियल फिलोद ने भी इसके प्रति खुशी जाहिर की।