Looks like you've blocked notifications!

नेटबॉल के बड़े फैसले, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तारीखें तय

खास खबर। भरतपुर नेटबॉल स्पोर्ट्स सोसाइटी के बैनर तले शनिवार को होटल सन इन स्टार, भरतपुर में विशेष आम बैठक (स्पेशल जनरल मीटिंग) का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के 25 जिलों के जिला सचिवों ने भाग लेकर खेल के विकास और आगामी गतिविधियों पर व्यापक चर्चा की। नेटबॉल स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष भगवान सहाय कौशिक ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न एजेंडा प्रस्तावों को सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिन पर सभी जिला सचिवों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नेटबॉल गतिविधियों को अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाना रहा। बैठक में आगामी समय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिताओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी वर्गों की प्रतियोगिताओं के आयोजन संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए तथा उनके लिए स्थान एवं संभावित तिथियां भी निर्धारित की गईं। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने प्रदेश में नेटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा जिला स्तर से राज्य स्तर तक खेल गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया।
Share this article