Looks like you've blocked notifications!

पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पोती कालिख

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और कालिख पोते जाने का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि यह शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। बीरभूम जिले में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा का अनावरण किया जाना था, लेकिन उसके पहले ही शरारती तत्वों ने प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक नेताजी की प्रतिमा का पंचरा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अनावरण किया जाना था। पुलिस ने बताया कि सुबह जब पंचायत कार्यालय का गेट खोला गया तब पता लगा कि प्रतिमा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई है। नेताजी की प्रतिमा पर स्याही लगी हुई थी और प्रतिमा के चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया था।
Share this article