Looks like you've blocked notifications!

पता है कौन तोड रहा पार्टी,न सिंबल बदलेगा,न पार्टी टूटने दूंगा-मुलायम

अखिलेश पर साधा निशानाकार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए मुलायम ने कहा, ‘एकता के लिए हमने हर कदम उठाया। जो मेरे पास था, सब दिया। आप हमारे साथ हमेशा रहे, अब मेरे पास आप ही लोग हैं।’ इस बीच वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी चिंता स्वाभाविक है, क्योंकि पार्टी बड़े संघर्ष से बनी है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दिल्ली गया था कि हमारी पार्टी की एकता में कोई बाधा न डाल पाए। अखिलेश गुट पर निशाना साधते हुए मुलायम ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि ना हम अलग पार्टी बना रहे हैं, ना सिंबल बदल रहे। वो (विपक्षी गुट) दूसरी पार्टी बना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि साइकिल हमारी ही रहेगी।
Share this article