रोमांच, एक्शन से भरपूर है यह शो
रितु ने कहा कि इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में मनोरम दृश्य हैं,जो
हिन्दुत्व सांस्कृतिक थीम के साथ दर्शकों के लिए खास रहेगा। इस प्यार को
क्या नाम दूं में रोमांच, एक्शन, रहस्य, रोमांस समेत मधुर संगीत भी है।
अपने किरदार के बारे में रितु ने कहा कि इंद्राणी ऐसी महिला है जो बहुत
ज्यादा तेज और परफेक्शनिस्ट है। यदि वह किसी को कोई काम देती है, तो चाहती
है कि वह काम बिल्कुल उसके अनुसार हो। वह अपने घर में छोटी सी छोटी असंगति
को भी भांप लेती है। उसकी बेटियां उसका गौरव है। वह चाहती है कि उसकी तरह, उसकी बेटियां भी सर्वेसर्वा बन कर रहें। वह एक पेचीदा किरदार है,
जिसमें कई तरह के शेड्स हैं। वह एक रेगुलर मां नहीं है जिसे आप टीवी पर
देखते हैं। इस प्यार को क्या नाम दूं में सीमा आजमी, सलीना प्रकाश, जूही
असलम, मिताली नाग, समीर धर्माधिकारी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। स्टार प्लस
पर यह शो 3 जुलाई से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होगा।