Looks like you've blocked notifications!

टैलेंट से अधिक कनेक्शन जरूरी : रितु शिवपुरी

जयपुर। स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूूं के एक प्रमोशनल इवेंट में सोमवार को एक्ट्रेस रितु शिवपुरी मीडिया से रूबरू हुई और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट से कहीं अधिक कनेक्शन जरूरी है। सिर्फ टैलेंट की बदौलत एक कलाकार मुकाम हासिल नहीं कर सकता है। रितु ने कहा कि उन्होंने थिएटर बिल्कुल नहीं किया, लेकिन घर में ही मिले अभिनय के माहौल ने कैमरे से सच्ची दोस्ती करा दी। अब आलम यह है कि जब कैमरा सामने होता है तो मेरा 5 किलो खून बढ़ जाता है।रितु ने कहा कि मेरे लिए पापा (ओम शिवपुरी) एक्टिंग का इंस्टीट्यूट रहे और मम्मी भी। पापा जोधपुर की आबोहवा में पले बढ़े, वहीं मेरा बचपन जयपुर में सबसे अधिक बीता, लेकिन आज जब मैं जयपुर आईं हूं तो मैं अपनी फैमिली को मिस कर रही हूं। सिर्फ तकलीफ ही देता है प्यारबॉलीवुड में स्टार पुत्रों की नाकामयाबी को लेकर पूछे सवाल पर रितु ने कहा कि ऐसा नहीं है कि रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन अच्छे एक्टर नहीं है। यह बात दीगर है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा पाती है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की मिस्ट्री ही यही है कि यहां फिल्म हिट होने का फॉमूला किसी के पास नहीं है। बदलते सूरते हाल में यह बात उतनी ही अहम है कि जिसका पीआर(पब्लिक रिलेशन) अच्छा है। वही कलाकार कामयाब की राह पकड़े हुए है। उन्होंने कहा कि इश्क, मोहब्बत, प्यार सिर्फ और सिर्फ त्याग, बलिदान मांगता है। तकलीफ तो देता ही है। सिर्फ मम्मी-पापा का प्यार ही आपको हर मुसीबत से लडऩे की ताकता देता है या आपको परेशानी से उबारता है।
Share this article