Looks like you've blocked notifications!

एनसीडीसी दो प्राथमिक सहकारी समितियों को करेगा सम्मानित

जयपुर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, जयपुर प्रदेश में सहकारिता के सिद्धान्तों पर कार्य कर अपने सदस्यों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिये जुटी 2 उत्कृष्ट प्राथमिक सहकारी समितियों को 22 फरवरी को सम्मानित करेगा। एनसीडीसी अजमेर जिले की श्रीराम ग्राम सेवा सहकारी समिति हिंगोनिया को प्रथम और कोटा जिले की बोरखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति को द्वितीय क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार, 2018 प्रदान किया जा रहा है।एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक एमएस यादव ने बताया कि यहां सहकार भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार द्वारा दोनों समितियों को ट्रॉफी देकर तथा विशेष अतिथि रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन प्रमाण पत्र एवं चैक देकर सम्मानित करेंगे।हिंगोनिया समिति को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा 25 हजार रुपये का चैक प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार बोरखेडा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा 20 हजार रुपये का चैक प्रदान किया जायेगा। दोनों समितियों का चयन पिछले तीन वर्षों में किये गये विभिन्न प्रकार के व्यवसाय, उनकी वित्तीय स्थिति तथा सामाजिक उत्थान के लिये किए गए कार्यों के आंकलन के आधार पर किया गया है।
Share this article