मास्को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों 4 देशों की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी गुरुवार को रूस में थे। यहां पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की। इस दौरान ऐसा वाक्या हुआ कि सब हंस पडे। रूस के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की एक एंकर मेगन केली से भी मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान एनबीसी की एंकर मेगन केली ने उनसे पूछा कि क्या आप ट्विटर पर हैं? मेगन केली का यह सवाल सुनने के बाद पीएम मोदी सहित वहां उपस्थित सभी लोग हंस पडे। गौरतलब है कि पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे नेता हैं। एनबीसी की एंकर के इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर इस एंकर का मजाक उड रहा है। ज्ञातव्य है कि एक दिन पहले ही ट्विटर पर सबसे फॉलो किये जाने वालों नेताओं की लिस्ट आई है, जिसमें पीएम मोदी तीसरे स्थान पर हैं।