Looks like you've blocked notifications!

लेप्रोस्कोपी सर्जन की नेशनल सेमिनार फेजिस—2016 शुरू

मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के डॉ. अचल गुप्ता ने बताया कि लेप्रोस्कोपी सुरक्षित है लेकिन, अभी भी गॉल ब्लेडर की बीमारी में 40 फीसदी सर्जरी परम्परागत तरीके से होती है। सरकारी अस्पतालों में सर्जन पर मरीजों को दबाव भी अधिक रहता है और 24 घंटे स्टाफ तथा साधन उपलब्ध नहीं रहते। इंडियन एसोसिएशन आॅफ गेस्ट्रो एन्डो सर्जन्स एजिस के महासचिव डॉ. स्यानदेव देश गुप्ता के अनुसार, कैंसर समेत कई बीमारियों में लेप्रोस्कोपी से सर्जरी हो रही है। इसमें अब रोबोट का भी उपयोग किया जा रहा है हालांकि जटिल आॅपरेशन में रोबोट सर्जरी थोड़ी मुश्किल हो सकती है। खर्चीला होना से इसका उपयोग अभी बड़े शहरों तक सीमित है। जयपुर में रोबोट सर्जरी शुरू नहीं हुई है। आयोजन सचिव डॉ. जया माहेश्वरी ने बताया कि पहले दिन आयोजित सत्र में डॉ.स्यानदेव देशगुप्ता डॉ. ऐश्वर्यामूर्ति, डॉ. अर्पणा देशपाण्डे, डॉ. सुभाष अग्रवाल, डॉ.श्रीजॉय पटनायक, डॉ. सीआर. दास, डॉ. आंचल गुप्ता आदि ने अपने लेप्रोस्कोपी से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपना लैक्चर दिया। इमरजेंसी केस में लेप्रोस्कोपी कारगर हो सकती है-
Share this article