टोंक। चर्चित थप्पड़कांड के आरोपी एवं युवा नेता नरेश मीणा का उनियारा में रविवार को कृषि मंडी मोड़ पर भव्य स्वागत किया मीणा के प्रति सभी युवा कार्यकर्ताओ जबरदस्त जोश था सभी युवाओं ने स्वागत सत्कार किया वहीं नरेश मीणा जिंदाबाद के जमकर नारे लगे कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया और मोड पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर जबरदस्त स्वागत सम्मान किया । स्वागत करने के लिए 10 लोडर व जेसीबी से पुष्प वर्षा की गईकार्यकर्ता राहुल शर्मा ने बताया कि नरेश मीणा युवाओं की आवाज है जहां-जहां युवाओं को किसी भी कार्य में बाधा आएगी तो वहां पर नरेश मीणा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। नरेश मीणा का टोंक जिले में जगह-जगह पुष्प वर्षा व माला से स्वागत सम्मान किया गया टोंक जिले में हर जगह रोक कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया वह सभी जगह उनका पुष्प वर्षा कर माला पहना कर स्वागत किया गया ।रैली में जिले के अलावा संपूर्ण राजस्थान के कई कार्यकर्ता गाड़ियों के भारी लवाजमे के साथ उनके साथ शिवनारायण मीणा,राकेश मीणा चोरु ,गुल्लू पठान खतौली, इमरान खान शॉप, देशराज धरौली ,जसराम मीणा रानीपुरा सेजान खान, तोहिद पठान, गोलू खान, मोइन खान, रमेश बाड़मेर, बलराम मीणा ऐचर, पिंकेश मीना, जसराम मीना (रूपनगर), शंकरलाल मीना, रामनरेश मीना (भाट का नाडा) समेत कई समर्थक मौजूद रहे।