Looks like you've blocked notifications!

नशा तस्करोें पर भारी पड़ रहे हैं सूचना बाक्स

फाजिल्का। जिला पुलिस की और से नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत जिले की जनतक जगहों पर नशा तस्करों की जानकारी हासिल करने के लिए बक्से लगाये गए थे जिसका लोगो ने खूब इस्तमाल किया। सिर्फ एक हफ्ते में कई नशा तस्करों की सुचना पुलिस को दी गई व पुलिस ने सुचना के आधार पर जांच करके अपनी करवाई शुरू कर दी है।फाजिल्का जिला पुलिस की और से एक हफ्ता पहले जिले की जनतक जगहो पर नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए बॉक्स लगाए गए थे जिसमे लोग अपना नाम बताए बिना पुलिस को तस्करों की सुचना दे सकते थे। इन बाक्सो को सिर्फ फाजिल्का जिला पुलिस मुखी डॉ. केतन बलीराम पाटिल ही खोल सकते है जिसका लोगो ने खूब इस्तमाल किया। एक हफ्ते में लोगो ने नाम और जगह के साथ नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दी जिला पुलिस मुखी डॉ. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि सिर्फ एक हफ्ते में लोगो की और से बीस सूचनाएं पुलिस को बॉक्सों के जरिए प्रपात हुई ,जिसमे लोगो ने नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के नाम व जगह के साथ उनको सुचना दी गई है जिस पर पुलिस उन लोगो की जांच कर रही है और जल्द बड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
Share this article