Looks like you've blocked notifications!

संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी - अध्यक्ष, विधानसभा

जयपुर,। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय और कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का अवलोकन किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने क्लब में बनाये गये तरणताल, रेस्टोरेंट, सेमिनार हॉल, पुस्तकालय, खेल-कूद गतिविधियां सहित अतिथि गृह के बारे में देवनानी को जानकारी दी। विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने क्‍लब परिसर में पर्याप्त पेड़-पौधे लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने क्लब के सेमिनार हॉल में व्याख्यान के लिए डिजिटल संसाधनों और अन्‍य आवश्यक व्यवस्थाओं को अद्यतन करने के निर्देश दिये। देवनानी ने संग्रहालय में मॉडल्स को देखा। संग्रहालय मे दृश्य-श्रव्य माध्यम से किये जा रहे प्रदर्शनों को भी देखा। देवनानी ने कहा संग्रहालय आमजन के लिए उपयोगी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की संग्रहालय को शहर के पर्यटन सूची में शामिल कराया जाए, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसे देखने आ सके। उन्होंने क्लब की जानकारी के संबंध में फोल्डर प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए।
Share this article