Looks like you've blocked notifications!

हत्या से फैली क्षेत्र में सनसनी

तरनतारन। जिले के बासरके गांव में एक रेहड़ी लगाने वाले युवक हत्या से सनसनी फैल गई है। मामला मृतक की रेहड़ी के आगे मोटर साइकल लगाने के कारण हुआ। मृतक का नाम गुरबीर सिंह और उसकी उम्र 28 साल है। डीएसपी जैमल सिंह के मुताबिक मृतक गुरबीर सिंह ने रेहड़ी लगाई हुई थी और उसके आगे हरजिंदर सिंह ने मोटर साइकल लगा दी। जब मृतक ने मना किया तो हरजिंदर सिंह ने हमला कर दिया। जिससे गुरबीर सिंह की मोके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कुल पांच युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Share this article