Looks like you've blocked notifications!

नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण,पेनल्टी भी लगाई

भीलवाड़ा। नगर परिषद द्वारा चल रहे अतिक्रमण हटाओ के तहत बुधवार को गंगापुर चोराहा से विशाल मेगा मार्ट तक सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया, परिषद आयुक्त हेमाराम चोधरी ने बताया कि सड़क पर हो रहे अतिक्रमण की वजह से आवाजाही बाधित हो रही थी जिस पर परिषद द्वारा गंगापुर चोराहा से विशाल मेगा मार्ट चोराहे तक सड़क के दोनों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाकर मार्ग की आवाजाही को सुनिश्चित किया एवं अतिकर्मियों पर पेनल्टी लगाई जाकर उनको भविष्य में अतिक्रमण नहीं किए जाने हेतु पाबंद किया गया।
Share this article