Looks like you've blocked notifications!

मुंबई में चार लोगों की मौत, चौथे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित

मुंबई। लगातार चौथे दिन बारिश के कारण मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक व्यक्ति की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बारिश से वायु, सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर-पूर्वी मुंबई में गोवंदी उपनगर के शिवाजीनगर स्थित एक घर में एक व्यक्ति मोहम्मद अयूब काजी (30) बिजली करंट की चपेट में आ गया। उसे राजावड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक महिला सहित तीन अन्य की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। इन लोगों ने सोलापुर में सोमवार दोपहर बाद भारी बारिश से बचने के लिए शेड में शरण ली थी।
Share this article