बैठक आरम्भ होने
से पूर्व सांसद जोशी ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला
को 1998 से 2003 तक औसत मे एक किलो की छूट देने का निर्णय करने एवं 2004-05
से 2015-16 तक के वर्षो में अफीम खेती के गत पांच सालाें में कुल पांच
वर्षो के योग एवं पांचों वर्ष की औसत 100 प्रतिशत बराबर देने वाले किसानों
को लाईसेंस जारी करने के निर्णय से संसदीय क्षेत्र में हजारों नये लाईसेंस
बहाल करने के लिये धन्यवाद देते हुऎ चित्तौड़गढ़ एवं श्रीसॉवरियाजी पधारने का
आमंत्रण दिया। इस अवसर पर पूर्व उप जिला प्रमुख मिठ्ठु लाल जाट
एवं बगदीराम धाकड़, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, राजस्व विभाग के विशेष
सचिव जी.सी.मूरमु, संयुक्त सचिव रित्विक पाण्डेय,नारकोटिक्स निदेशक दिनेश
बोध,नारकोटिक्स कमिश्नर ग्वालियर राजेश पुरी, नारकोटिक्स डायरेक्टर मयंक
सिंह आदि उपस्थित थे।