सांसदों ने कहा कि अफीम तौल केन्द्र पर ही अफीम जाँच का अंतिम परिणाम
प्राप्त हो सके ऎसी प्रक्रिया अपनाई जाये। आगामी माह सितम्बर-2018 के
अन्तिम सप्ताह तक अफीम किसानों को लाईसेंस प्रदान कर दिये जायें। वर्ष 1998
से 2017 तक घटिया के कारण निरस्त अफीम लाईसेंस बहाल किये जायें। अफीम
किसानों को जारी किये जाने वाले लाईसेंस में ‘‘नामों का शुद्धिकरण’’ विशेष
केंप आयोजित करके किया जाये। अफीम लाईसेंस स्वीकृत होने के पश्चात् किसी
भी कारण बुवाई नहीं करने से कटे हुऎ पट्टे बहाल किये जायें। मिलावट के कारण
बंद किये गये पट्टे एक बार फिर माफी देकर बहाल किये जावें। बैठक
में चित्तौड़गढ सांसद सी.पी.जोशी कहा कि संसदीय क्षेत्र के 80-82 किसानों के
सेम्पल के आधार पर ही जांच कर उनके लाईसेंस बहाल किया जायें। अधिक किसान
लाभान्वित हो ऎसी नीति घोषित करने का आग्रह किया।