Looks like you've blocked notifications!

सांसद नरेश अग्रवाल का पुतला जलाया

भीलवाड़ा। माणिक्‍य लाल वर्मा महाविद्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने नरेश अग्रवाल का पुतला जलाया। उन्‍होने अग्रवाल को सांसद के पद से हटाने की मांग भी की। एबीवीपी के ईकाई अध्‍यक्ष शंकर लाल गुर्जर ने कहा कि सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने भगवान श्री रामचन्‍द्र पर जो टिप्‍पणी की थी वह निदंनीय है। इसके कारण पूरे हिन्‍दू समाज की धार्मिक भावनाऐं आहत हुई है। इसके विरोध में आज अग्रवाल का पुतला जलाया।
Share this article