Looks like you've blocked notifications!

दीपावली की राम-राम करने पहुंचे सांसद सिंह ने की जनसुनवाई

बारां। सांसद दुष्यंत सिंह बुधवार को बारां जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कार्यकर्ताओं और आमजन से दीवाली की राम करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। अंता में एनटीपीसी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी एवं जिला कलेक्टर डॉक्टर एस पी सिंह को समाधान के निर्देश दिए। सांसद सिंह ने क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने नए कृषि कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की गंभीरता को समझा और डिस्कोम्स के अध्यक्ष आरजी गुप्ता से फोन पर वार्ता की। उन्होंने जारी कनेक्शनों के अनुसार नए ट्रांसफार्मर शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। देहात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सांसद सिंह को रेलवे समपार फाटक संख्या 26 को बंद किये जाने से रोकने की मांग का ज्ञापन दिया। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर को रेल अधिकारियों से संवाद स्थापित कर जनहित में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Share this article