Looks like you've blocked notifications!

काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली से मां, पिता व पुत्र की मौत

झालावाड़/जयपुर। प्रदेश में मानसून पूर्व की बरसात भी कई जगहों पर कहर बरपा रही है। बुधवार को झालावाड़ा में हुई बारिश के दौरान एक परिवार के तीन सदस्यों पर आकाशीय बिजली काल बनकर गिरी। इसमें मां सहित पिता व पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा गांव में बिजली गिरने से योगेन्द्र नागर, उसकी पत्नी सुगनाबाई व पुत्र लोकेन्द्र की मौत हो गई। प्रदेश में बुधवार को कई जगहों पर प्री-मानसून की बरसात हुई। इसमें झालावाड़ में सबसे ज्यादा हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि अरब सागर से उठने वाला मानसून जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक झालावाड़ में दस्तक दे देता है। इस वर्ष मानसून एक सप्ताह पहले आने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में झालावाड़ सीमा में तेज बरसात प्री-मानसून का ही नतीजा है।
Share this article