उदयपुर। टीडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवे पर ट्रक में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब के 551 कार्टन बरामद किए हैं। जिनकी बाजार कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। टीडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पडूना टोल नाके पर नाकाबन्दी की। जहां नाकाबन्दी तोड़कर निकल रहे एक ट्रक का पुलिस ने पीछा करते हुए उसे आगे जाकर बरामद कर लिया। लेकिन इस दौरान ट्रक चालक और खलासी ट्रक को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकतयह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...