ऐसी स्थिति में हिलते-डुलते,
दौड़ते और घूमते लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाना कभी कभार मुश्किल हो जाता
है।’ सीआरपीएफ ने बताया कि नौ जुलाई से 11 अगस्त के बीच घाटी में हिंसक
प्रदर्शनों के दौरान उसकी ओर से लगभग 3,500 पैलेट कारतूस चलाए गए।यह
याचिका हाईकोर्ट के बार संघ ने 30 जुलाई को दायर की थी। सीआरपीएफ और बीएसएफ
ने अपने जवाब दे दिए हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी जवाब दाखिल नहीं
किया गया है। मामले की सुनवाई शनिवार को होगी।