इस बीच, बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती तूफान मोरा कोलकाता के
दक्षिण-दक्षिण पूर्व 660 किलोमीटर पर स्थित था और मंगलवार को वह बांग्लादेश
का चटगांव पार कर जाएगा। आईएमडी ने अंडमान द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल तट
से लगे इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहने का अनुमान जाहिर किया है।