इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि गांधी की काया भले ही दुर्बल
थी, लेकिन उनके विचार इतने व्यापक रहे हैं कि आज भी पूरा विश्व गांधी दर्शन
का अनुसरण करता है। उन्होंने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि
विचारधारा है जो आज के समय में पहले से भी अधिक प्रासंगिक है। हम किसी भी
सकारात्मक सोच को देखें, तो उसमें गांधी दर्शन किसी न किसी रूप में उपस्थित
होता है।