नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस बार उनका यह भाषण टीवी, रेडियो के अलावा गूगल-यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम होगा। ऐसा उनके भाषण को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त के लिए गूगल-यूट्यूब से समझौता किया गया है। अब आप गूगल पर प्रधानमंत्री की स्पीच को लाइव सुन सकते हैं।अपने तरह का ये पहला इस तरह का डिजिटल प्रोग्राम है। लाइव टेलिकास्ट की ये स्क्रीन गूगल और यू ट्यूब जैसे सर्च इंजन के होम पेज पर ही इंबेड रहेगा। इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख और सुन सकें। गूगल ने इस तकनीकी का सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में किया था।