Looks like you've blocked notifications!

ऑडिट के आधार पर होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल

नई दिल्ली। मोदी सरकार देश में अपने शासन के तीन साल पूरे कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के मंत्रिमंडल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होने वाला है। कल शाम को कई मंत्रियों ने इस्तीफे ने इस बात को और हवा दी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों के कामकाज का ऑडिट किया था और सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया था। इस रिपोर्ट में मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं को लागू करने से लेकर पार्टी की जिम्मेदारियों का लेखा जोखा है। इस ऑडिट के आधार पर ही कैबिनेट फेरबदल का फैसला लिया जा रहा है।इस बार के फेरबदल में काफी नए चेहरे सामने आ सकते हैं। संभावना है कि परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को रेलमंत्री बनाया जा सकता है। जबकि रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पर्यावरण मंत्रालय सौंपा जा सकता है। आपको बता दें कि राजीव प्रताप रूडी, कलराज मिश्र, महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं।
Share this article