जयपुर। अजमेर के सेंट्रल
जेल में एक बार फिर कड़ी सुरक्षा और जेमर लगे होने के बीच भी बैरक में दो
सजायाफ्ता मुलजिमों के पास मोबाइल व सिम बरामद हुए है दोनों मोबाइल सिम के
साथ मिले हैं। सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक संजय यादव ने दोनों मोबाइल को जप्त कर सिविल लाइन थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मोबाइल
व सीम जेल के 9,10, 11 व 14 मैं बंद मुलजिम समता राम ओर मुकेश के पास मिले
हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोबाइल जप्त
किए हैं वह इस मामले की तफ्तीश की जा रही है गौरतलब है कि जेल में कई बार
बड़े अपराधियों के पास भी मोबाईल मिले हैं जबकि जेल में तीन लेयर के साथ
चेकिंग होती है वहीं जेल में जैमर भी लगा है उसके बावजूद भी मोबाइल मिलना
जेल प्रशासन व आर ए सी पर सवाल खड़े करती है